फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की हत्या कर सड़क किनारे शव फेंका

Sat, 26 May 2018 01:41 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। सब्जी विक्रेता विशाल चौधरी (23) की हत्या कर सड़क किनारे फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी मच गई। फुटहवा इनार के पास पड़े शव की सूचना पाते ही घर वाले और पुलिस पहुंच गई। विशाल के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर निवासी विशाल की भोपा बाजार चौराहे पर सब्जी की दुकान है। वह सब्जी बेचने के अलावा जमीन के धंधे में भी जुड़ा था। गुरुवार की रात लगभग 10 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ फुलवरिया मोड़ पर एक ढाबे में खाना खाने गया था, मगर कुछ देर बाद वह फुटहवा के पास सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। घटना रात 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बृजकिशोर, रिंकू, जसवंत, संतोष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें