खोराबार। सिक्टौर के करमहिया फोरलेन पर पिकअप पलटने से व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
कुशीनगर के पड़रौना कोतवाली के बेलवा चुंगी निवासी मंजूर कुरैशी (46) मीट कारोबारी थे। मंगलवार को डुमरियागंज मंडी से 15 बकरियां पिकअप में लादकर पड़रौना जा रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था। शाम साढ़े चार बजे के करीब खोराबार के करमहिया फोरलेन के पास पिकअप का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मंजूर कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना खोराबार पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि अधिकांश बकरियां भी हादसे में घायल पड़ी हैं। सूचना घरवालों को दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।