फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटकी मिली युवक की लाश, पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
इलाके के नगलाडल्लू गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। उसके परिवारीजनों ने मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फंसे पर लटकने से हुई है। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू निवासी ओमपाल श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार रात उनका बेटा 28 वर्षीय रामऔतार और उसकी पत्नी मिथलेश एक कमरे सोने गए थे। रात में करीब 12 बजे मिथलेश अपनी सास त्रिवेदी देवी के पास पहुंची और रामऔतार के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो रामऔतार का शव छत के कुंडे पर लटका था। उसके पैर नीचे जमीन से टिके हुए थे। उसे देखकर घर में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह ओमपाल ने इसकी सूचना बिल्सी पुलिस को दी। ओमपाल का आरोप है कि रामऔतार को सोते समय उसकी पत्नी मिथलेश ने गला दबाकर मार डाला और हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। ओमपाल की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मिथलेश के खिलाफ हत्या की की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने मिथलेश को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. एपी गौतम ने बताया कि युवक की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। शरीर पर अन्य किसी तरह का कोई निशान नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक चार साल पहले रामऔतार और मिथलेश की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहता था, जिससे मिथलेश पति को छोड़कर चली गई थी। दोनों पक्षों में समझौता होने पर दो सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी। सोमवार शाम भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें