फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक के झुलसने पर बवाल, तोड़फोड़, हाइवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगंज।
कोल्हुआ गांव के बरहटा टोले में युवक के करंट से झुलसने पर नाराज गांव वालों ने पीपीगंज विद्युत उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर एसएसओ की पिटाई कर सिर फोड़ दिया। नाराज ग्रामीणों ने झुलसे युवक को मुआवजा देने की मांग लेकर सोनौली रोड पर जाम भी लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 50 मिनट तक सड़क पर आवागमन ठप रहा, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसडीएम, सीओ और थानेदार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने एसएसओ अरुण कुशवाहा की तहरीर पर हरिश्चंद्र समेत आठ नामजद व 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पीपीगंज के बरहटा टोला निवासी रामफेर गोंड (35) पुत्र सुमेर शनिवार सुबह आम की डाली काट रहे थे, जो बगल से गुजर रहे बिजली के तार पर जा गिरी। इससे ही रामफेर करंट की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना गांववालों ने पीपीगंज विद्युत उपकेंद्र पर दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने सप्लाई नहीं रोकी। इससे नाराज सैकड़ों लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। एसएसओ अरुण कुशवाहा ने विरोध किया तो गांववालों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगते ही एसएसओ भाग निकले। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी और पीड़ित युवक के लिए मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने सोनौली रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, सीओ आशुतोष, एसओ सौरभ राय फोर्स के साथ पहुंचे और मशक्कत के बाद गांववालों को समझाकर मामले को शांत कराया। बिजली विभाग के एसडीओ भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


रामफेर ने दी थी सूचना
शनिवार सुबह सात बजे उपकेंद्र पहुंचकर रामफेर ने सप्लाई काटने का अनुरोध किया था। लेकिन एसएसओ ने कहा कि कई दिनों से लाइन खराब थी। आज ही सप्लाई चालू की गई है। बिजली फिर काटने पर लोग नाराज होंगे, इसलिए कुछ दिन और रुक जाएं। लेकिन रामफेर डाली काटने पहुंच गए और करंट की चपेट में आ गए। गांववालों का कहना है कि करंट लगने की सूचना जब एसएसओ को दी गई तो उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत करें, तब जेई से अनुमति मिलेगी। इस पर विवाद बढ़ गया और उपकेंद्र में तोड़फोड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


एसएसओ की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- सौरभ राय, एसओ पीपीगंज

सोमवार को मुख्य अभियंता से मिलकर कर्मचारी सुरक्षा और घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग करेंगे। ऐसा न होने पर कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे।
- बृजेश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष, विद्युत तकनीकी संघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें