फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लूट लिया बैग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सहजनवां (गोरखपुर)।
थाने के समीप फोरलेन पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग उड़ा ले गए। वारदात की भनक आसपास किसी को भी नहीं लगी। घटना के दौरान कार सवार दंपती पास में मिठाई की दुकान में गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दिनदहाड़े हुई घटना से दुकानदार भी हैरान हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर, दिव्यनगर कॉलोनी निवासी राज गोपाल त्रिपाठी पुत्र अवधेश त्रिपाठी शुक्रवार को पत्नी वंदना तिवारी के साथ पैतृक गांव संतकबीरनगर के गोंनउरा जा रहे थे। सहजनवां कस्बे में पहुंचते ही उन्होंने कार फोरलेन के किनारे खड़ी कर मिष्ठान की दुकान में चले गए। इसी दौरान किसी शातिर बदमाश ने कार का पिछला शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग उठा ले गया। दंपती दुकान से बाहर निकले तो यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सूचना थाने में दी। राज गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि बैग में सात हजार रुपये नगद, चार एटीएम कार्ड और कुछ सामान था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। थाने के समीप हुई वारदात को सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इंस्पेक्टर अरुण शुक्ला ने बताया कि छानबीन चल रही है। शातिर को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें