फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रही नाबालिग से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपीगंज।
निर्माणाधीन मकान से अकेले घर जा रही नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उलाहना देने पर वृद्ध महिला को भी धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के नयनसर गांव निवासी एक व्यक्ति गोलिगंज में मकान बनवा रहे हैं। निर्माणाधीन मकान की देख-रेख एक किशोरी कर रही है। रविवार की शाम मजदूरों के जाने के बाद वह घर जा रही थी। आरोप है कि ननिहाल में रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और घरवालों को जानकारी दी। उलाहना देने के लिए घरवाले आरोपी के दरवाजे पर पहुंचे तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह मामला शांत हुआ। किशोरी ने सूचना पुलिस को दी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस सुलह के लिए दबाव बना रही हैं। आरोपियों का मामा सिपाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें