फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फेंके भ्रूण को वाहन ने रौंदा

Mon, 03 Dec 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके की इंजीनियरिंग कालेज चौकी के वसंत विहार से धोबी टोला को जाने वाली सड़क पर मानव भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार की सुबह 8 बजे जब भ्रूण पर मोहल्ले की महिलाओं की नजर पड़ी तब तक उसे कोई वाहन रौंद चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मानव भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दो कालोनियों के बीच से होकर गुजरने वाली इस गलियारे नुमा सड़क से चार पहिया और दो पहिया वाहनों के आवागमन के साथ ही पैदल आने जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 8 बजे तक इस गलियारे में भ्रूण नहीं था। इसके बाद एक महिला ने वाहनों से रौंदा हुआ भ्रूण देखा और पुलिस को सूचना दी। भ्रूण तकरीबन पांच से छह माह का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें