फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने तेल उड़ेल लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ-गोहांड (हमीरपुर)। पारिवारिक कलह से एक महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



जरिया थाने के कस्बा गोहांड के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी वीरप्रताप की 26 वर्षीया पत्नी अभिलाषा ने रविवार सुबह करीब नौ बजे पारिवारिक कलह में कमरे के अंदर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसके ऊपर कपड़ा डालकर आग पर काबू पाया और आननफानन सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वीर प्रताप ने बताया कि वह ठेकेदारी करता है।

दो दिन पहले वह चरखारी में नहर खुदाई को लेकर गया था। घर पर उसकी पत्नी थी। बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। घटना के कारणों को लेकर परिजन चुप्पी साधे हुए थे। महिला की मौत पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। महिला अपने पीछे एक चार साल का पुत्र गगन छोड़ गई है। जरिया थानाध्यक्ष रामजीत गौर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-घटना के कारणों को लेकर परिजनों ने साधी चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें