फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

Thu, 20 Jun 2019 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला बाजार। गोला पुलिस ने कचहरी चौराहे से तीन युवकों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जगहों से चुराई गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने तीनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन


तीनों की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के धर्मसिह गांव के शशांक पांडेय, महराजगंज जनपद के कुल्हुई गांव के सलमान और इसी जनपद का कम्हरिया बुजुर्ग गांव के अंकुर मिश्र के रूप में हुई। सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल ने बताया कि कुछ दिन पहले गोला क्षेत्र के झझवा से बाइक चोरी होने के बाद कोतवाल नासिर हुसैन की अगुवाई में टीम चोरों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर कचहरी चौराहे के पास से पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया। युवकों की निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

रिश्तेदार से सीखा बिना चाभी के बाइक स्टार्ट करना

गगहा इलाके के शशांक पांडेय ने पूछताछ में बताया कि कुछ महीने पहले एक रिश्तेदार काम दिलाने का भरोसा देकर साथ शहर लाया था। उसने बिना चाबी के बाइक स्टार्ट करने का तरीका सीखाया। उसी दौरान सलमान और अंकुर भी शशांक के संपर्क में आए। फिर उसने बाइक चोरी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें