खजनी। इलाके के चिलौना गांव के पास रविवार की रात निमंत्रण से लौट रहे ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने राड से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खजनी क्षेत्र के आशापार गांव के प्रधान राममिलन सिंह कटया गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। वह बाइक से अभी चिलौना गांव के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाकर बैठे चार-पांच की संख्या में बदमाशों ने लोहे के राड से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़े । इस बीच राहगीरों को आता देख बदमाश फरार हो गए। पीड़ित प्रधान के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। खजनी प्रधान संघ के अध्यक्ष केशव प्रसाद मिश्रा ने पुलिस से घटना का निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।