फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर मारपीट, फायरिंग

Sat, 15 Jun 2019 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • लोगों के दौड़ाने पर रिश्तेदार के घर में छिपे आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
  • गोरखनाथ इलाके के अहमदनगर की घटना, पिस्टल बरामद
गोरखपुर। फेसबुक के जरिए टिप्पणी करने के विवाद में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अहमदनगर नूरी मस्जिद के पास मारपीट हो गई। आरोप है कि टिप्पणी करने की वजह पूछने पर आरोपी ने मारपीट के साथ ही पिस्टल से फायरिंग भी कर दी। गोली चलने पर लोगों ने आरोपी को दौड़ा लिया। वह रिश्तेदार के घर में छिप गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पिस्टल को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अहमदनगर निवासी सोनू के फेसबुक अकाउंट पर मोहल्ले के आजाद ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी। सोनू के मुताबिक शुक्रवार की शाम आजाद नूरी मस्जिद के पास मिल गया। उससे अभद्र टिप्पणी करने की वजह पूछी तो वह मारपीट करने लगा। फिर उसने अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और आजाद को दौड़ लिया। वह भागकर रिश्तेदार के घर में घुस गया। दूसरी ओर मारपीट की सूचना पर सोनू के परिवार वाले भी एकत्र हो गए। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें