फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग भवन में पति ने ही की थी महिला की हत्या

Fri, 31 May 2019 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंपियरगंज कस्बा स्थित सत्संग भवन में रेखा की हत्या उसके ही पति गोविंद ने की थी। पुलिस के मुताबिक गोविंद को रेखा के चरित्र पर संदेह था और इसी बात पर दोनों में अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी पति गोविंद को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल डंडा को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी नार्थ अरविंद पांडेय व एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एएसपी ने बताया कि बीते साल 31 दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच सत्संग भवन में कहासुनी हुई और गोविंद ने डंडे से हमला कर रेखा को मौत के घाट उतार दिया था। शुरुआती जांच में भी पति पर शक जाहिर हुआ था लेकिन साक्ष्यों की कमी की वजह से पुलिस ने छोड़ दिया था। पति ने तीन लोगों पर दुष्कर्म कर हत्या का केस दर्ज कराया था। हालांकि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। जांच आगे बढ़ी तो पति के खिलाफ साक्ष्य मिलने लगे। इसी बीच बच्चों ने भी पिता पर ही शक जाहिर किया था। जांच में पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की गई है। एसपी नार्थ ने बताया कि मामले की जांच में एसओ राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने अहम भूमिका निभाई, एसएसपी की तरफ से टीम को पांच हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।

डेमो में फंसता गया पति

पुलिस ने गोविंद पर शक तो जाहिर किया था लेकिन उसके हाथ कोई ठोस सबूत नहीं था। इसलिए एक-एक बिंदु पर पुलिस ने परीक्षण किया। बुधवार की रात पुलिस ने इसका डेमो कराया। इस दौरान शराब के नशे में किसी के बाउंड्री में घुसने की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को यकीन हो गया कि गोविंद ने ही पत्नी का कत्ल किया था। हत्या के समय ठंड का मौसम था और जहां से बदमाश के कूदने की गोविंद ने जानकारी दी थी वहां तक गर्मी के मौसम में भी पति साफ नहीं देख पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। उसने बताया कि रेखा बात-बात पर लड़ाई करती थी। उसे रेखा के चरित्र पर भी संदेह था।बताया कि बातचीत के दौरान लड़ाई होने पर पत्नी को मार दिया था। सीने पर चढ़ने से उसकी हड्डियां टूट गईं।

यह हुआ था

31 दिसंबर की रात कैंपियरगंज कस्बे में स्थित सत्संग भवन में एक महिला की हत्या कर दी गई। पति भी घायल हुआ था। तब पति ने बताया था कि तीन बदमाश बाउंड्रीवाल कूदकर आए थे और मारपीट कर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें