फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान के मुनीम से सवा लाख लूटे

Wed, 29 May 2019 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। पीपीगंज इलाके के जंगल विहुली स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान पर रविवार की रात करीब 11 बजे मुनीम से सवा लाख रुपये लूट लिए गए। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने बदमाशों की तलाश की जगह मुनीम को ही लॉकअप में डाल दिया। दुकान मालिक के पहुंचने पर पुलिस ने मुनीम को छोड़ा। मुनीम की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जंगल विहुली के भगवानपुर चौराहे के निकट अकटहवा मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। रात करीब 11 बजे महराजगंज के पनियरा निवासी मुनीम गौरीशंकर खाना खा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश आ गए। असलहा दिखाकर बदमाश कैश काउंटर में तीन दिन की बिक्री की रखी रकम 1.25 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। मुनीम ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनीम को ही हिरासत में ले लिया। उसे थाने के लॉकअप में डाल दिया। मामले फर्जी बताने को दबाव बनाने लगी। मुनीम लूट पर अड़ा रहा। सोमवार की शाम दुकान की मालिक थाने पहुंचे। तब पुलिस ने मुनीम की तहरीर पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें