दोघट (बागपत)। पलड़ा गांव में आवारा कुत्तों का खौफ है। गांव की गलियों में ग्रामीण छोटे बच्चों को अकेला नहीं निकलने दे रहे हैं। कुत्ते अब तक दस से अधिक बच्चों व ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर चुके है। सोमवार को खुर्शेद अपनी बकरियों को घास चराने ले जा रहा था। गांव के एक तालाब के पास बैठे कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरी मालिक के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह बकरियों को उनके चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक तीन बकरियों को बुरी तरह कुत्ते जख्मी कर चुके थे। ग्रामीणों नफीस, गुल बहार, सलीम आदि ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं कराई। पलड़ी गांव में मंगलवार को रामकरण ने बताया कि उसकी भैंस ने अचानक दम तोड़ दिया। भैंस बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रही थी। अचानक गिर पड़ी तथा जब तक उसने पशु चिकित्सक को फोन कर सूचना दी तब तक भैंस दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व मुकेश की भैंस ने भी इसी तरह दम तोड़ दिया था।