फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पूछा, आंटी ये घर किसका और लूट ली चेन

Mon, 27 May 2019 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पादरीबाजार। शाहपुर के सरस्वतीपुरम कॉलोनी में घर के बाहर झाडू़ लगा रही महिला से पता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर घरवाले और आसपास के लोग जब तक जुटे, बदमाश पहुंच से दूर निकल गए थे।

विज्ञापन

शाकंभ त्रिपाठी की मां शारदा रविवार की सुबह छह बजे मुख्य गेट पर झाडू़ लगा रही थीं। इस दौरान एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश आकर रुके। बोले की, आंटी राहुल का मकान किधर है? शारदा ने कहा कि नहीं जानती। बदमाशों ने दूसरे के मकान की ओर इशारा किया। पूछा कि ये मकान किसका है? इतने में शारदा देखने के लिए घर के और बाहर आ गईं।
इतने में बदमाशों ने झपट्टा मारा और गले से चेन लूट ली। शाकंभ शोर सुनकर बाहर आए और लुटेरे की ओर लपके भी, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस आसपास में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें