फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी के मुनीम को तमंचा सटाकर 38 हजार लूटे

Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धुरियापार। बाइक सवार दो बदमाशों ने गैस एजेंसी के मुनीम और चालक से असलहे के बल पर 38 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। 48 घंटे के भीतर यह लूट की दूसरी वारदात है। पुलिस हालांकि जल्द पर्दाफाश का दावा कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी इंडेन ग्रामीण वितरक नाम से उरूवा कस्बा निवासी संतलाल जायसवाल की गैस एजेंसी है। शनिवार को सिकरीगंज निवासी मुनीम संजय कुमार चालक अकरम के साथ होम डिलिवरी के लिए निकले थे। दोपहर में पतरैठा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने वाहन को ओवरटेक कर रोक लिया। अभी वह लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे बैठे बदमाश असलहा सटा दिया और पास में रखी रकम फरार हो गए। घटना से घबराए संजय ने सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को ही गगहा इलाके में मुर्गा व्यापारी के मुनीम से बदमाशों ने 1.9 लाख रुपये की लूट की थी। एसएसपी का दावा है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें