हमीरपुर के लिए कानपुर के ध्यानार्थ
---
मारपीट में होमगार्ड की मौत मामले के दो आरोपियों को जेल
सहजनवां के गाहासाड़ स्थित इंटर कॉलेज में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां के गहासाड़ स्थित मस्करा इंटर कॉलेज में मारपीट के दौरान होमगार्ड अनिल कुमार यादव की मौत के मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
16 मई को हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी होमगार्ड अनिल ड्यूटी के लिए आए थे। उसी दौरान उनका किसी बात पर साथी राजेंद्र शुक्ला, कृपाशंकर से विवाद हो गया था। मारपीट में घायल अनिल को भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक होमगार्ड के भाई नीरज यादव की तहरीर पर आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को तहसील रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भी हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी हैं।