महराजगंज के ध्यानार्थ
वीडियो वायरल करने वालों पर कसा शिकंजा
जांच में जुटी पुलिस, कई के नाम सामने आए
आईटी एक्ट के तहत दर्ज होगा केस, जाएंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के साथ हैवानियत करने वालों के साथ ही वीडियो को वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। आईजी मोहित अग्रवाल ने इस पूरे प्रकरण में आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई का आदेश दिया है। आईजी के सख्ती के बाद वीडियो वायरल करने वाले कई लोगों की पहचान भी कर ली गई है। इन सबके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज होगा।
बताते चलें द्घद्म महराजगंज के जंगल में गए प्रेमी युगल के साथ तीन लोगों ने हैवानियत की थी। आरोपियों ने छात्रा के साथ रेप किया, इसके बाद दोनों बुरी तरह से मारा-पीटा और फिर दबाव डालकर अश्लील वीडियो बनाया था। पहले पुलिस ने इस पूरे मामले को मैनेज कर लिया था लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद घटना आईजी मोहित अग्रवाल के संज्ञान में आ गई। आईजी के सख्त तेवर के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब आईजी ने वीडियो को वायरल करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
शासन को भेजी गई रिपोर्ट
पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को एसपी महरजगंज ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को भेजी है। सीएम के शहर से करीब के जिले का मामला होने की वजह से शासन स्तर से भी इस पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।
छात्रा का वीडियो वायरल करने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। पुलिस इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है। जो भी दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- मोहित अग्रवाल, आईजी जोन