फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर सेल्समैन से 41 हजार जूटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरनही (गोरखपुर)।
बांसगांव क्षेत्र के भाटपार गांव के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने पिकअप से जा रहे सेल्स मैन और चालक को तमंचा सटाकर 41 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज निवासी रमेश बरेली की बीज कंपनी कंडेवाल एग्रो इंडस्ट्री में बतौर सेल्समैन काम करते हैं। शनिवार को वह बड़हलगंज के विजय मौर्या के बीज भंडार से सामान पिकअप से अन्य फुटकर दुकानों पर देने के लिए जा रहे थे। चालक झीनकू के साथ वह बांसगांव इलाके में कई दुकानों से बकाए की रकम वसूली। इसके बाद उन्हें बड़पुरवा में दिनेश सिंह के यहां पर भी मॉल उतारना था। रास्ते में अभी वह भाटपार के पास पहुंचे थे कि पीछे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप रोकी और पास आकर पता पूछने के बहाने एक बदमाश ने चालक और दूसरे ने सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। इसके बाद जेब और डिग्गी में रखा रुपया लेकर फरार हो गए। जाते समय सेल्समैन का मोबाइल भी लूट लिया, जिसे रास्ते में फेंक दिया। घटना के बाद सेल्समैन ने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी और मोबाइल पर फोन किया तो एक राहगीर ने उठाया। जानकारी के बाद मोबाइल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें