फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक को लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी ऑफिस में तैनात लिपिक का मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को शनिवार को पुलिस ने मगहर में आमी नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए लुटेरों के पास से पुलिस ने लिपिक से लूटा गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों लुटेरे गोरखपुर के निवासी है।
विज्ञापन

औद्योगिक चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने बताया कि एसपी ऑफिस में तैनात लिपिक अखिलेश्वर यादव नौ जून की रात साढ़े आठ बजे गोरखपुर जाने के लिए मेहदावल बाईपास पर खड़े मोबाइल पर बात कर रहे थे। उसी बीच अपाची बाइक से गुजर रहे दो युवक लिपिक की मोबाइल लूट कर भाग गए। लिपिक की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज था। एसपी के निर्देश पर सर्विलांस टीम भी काम कर रही थी। सूचना के आधार पर शनिवार को मगहर स्थित आमी नदी पुल के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों की पहचान अमित दूबे, निवासी बड़गों पथरा और शैलश गुप्ता, निवासी महेवा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। बदमाशों से बरामद मोबाइल एसपी ऑफिस में तैनात लिपिक अखिलेश्वर यादव का निकला। दोनों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें