फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

भटनी।
गलत इंजेक्शन लगाकर मासूम की जान लेने वाले प्राइवेट डॉक्टर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। विभागीय अफसरों के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के बाद से क्लीनिक बंद कर डॉक्टर फरार है। तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
विज्ञापन

चांदपार गांव निवासी सुनील पटेल का तीन वर्षीय बेटा अजय की तबीयत दो दिन से खराब चल रही थी। शनिवार को घर वाले नगर के एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए। इलाज के दौरान डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद मासूम की तबीयत और बिगड़ गई। यह देखकर डॉक्टर ने बच्चे को क्लीनिक से ले जाने की बात कही। घरवाले उसे पीएचसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुनील की तहरीर पर प्राइवेट डॉक्टर एनएन पांडेय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से डॉक्टर फरार है। इसके पूर्व भी भटनी नगर में एक प्राइवेट डॉक्टर की लापरवाही से एक की जान जा चुकी है। इसमें बवाल भी हुआ था और कार्रवाई भी। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदार ऐसे डॉक्टरों के इलाज पर रोक नहीं लगा रहे हैं। एसओ विजय नारायण ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें