अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज।
सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चिंता यादव के पति साधु यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख परामशीला यादव, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी मंजू यादव के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। तीनों पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद बकाया रकम न देने का आरोप है। गोरखनाथ मंदिर में फरियाद के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड नंबर नौ नगर पंचायत निवासी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि साधु यादव समेत तीन लोगों ने उनकी कीमती जमीन को अक्टूबर 2012 में खरीदा था। दो रुपये देने पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। बाकी 17 लाख 20 हजार रुपये दस दिन बाद देने को कहा था। रकम न देने पर कई बार लक्ष्मी के घरवाले साधु यादव से संपर्क किए। 16 नवंबर 2012 को दस रुपये के स्टांप पर भी लिखकर दिए गए जल्द ही बाकी रकम दे देंगे। इसके बाद भी रकम नहीं दी। परेशान लक्ष्मी देवी कई बार थाने पर फरियाद लेकर भी गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक हारकर लक्ष्मी देवी गोरखनाथ मंदिर गई।
- जमीन की रजिस्ट्री के बाद पूरी रकम न देने पर दर्ज हुआ केस
- फरियादी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाई गुहार, एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई