फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों की भेंट चढ़ा दो किसानों का मकान

Sun, 04 Jun 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव में शनिवार की भोर में किसानों का आशियाना धू-धूकर जल गया। आग की लपटों से दो मवेशियों के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अनिकांड से भुक्तभोगी परिवारों को करीब सवा लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 सरायअकिल के जुगराजपुर गांव का राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हृदयनारायण किसान है। शनिवार दोपहर राजेन्द्र के घर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन गांव के लोग घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को देते हुए आग बुझाने में जुटे। जब तक लोग आग पर काबू पाते लपटों ने पड़ोसी हनुमान पुत्र रामविशाल के घर को भी आगोश में ले लिया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से राजेन्द्र बाइक और हनुमान की दो भैंसे जिंदा जल मरी। जब तक गांव वाले आग बुझाते दो घर में रखी नगदी समेत सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को विवश है। आगजनी से भुक्तभोगी किसान का करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें