फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में आग से युवक की मौत, पत्नी और बेटी झुलसी

Tue, 14 May 2019 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा सराय गांव में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान सिलिंडर में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी झुलस गई। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सराय गुलरिहा निवासी फल व्यवसायी रामकिशुन निषाद (45) की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू ने सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। खुशबू को लपटों के बीच फंसा देख रामकिशुन और उनकी पत्नी कमली देवी (40) किचन में गए। रामकिशुन जलता सिलिंडर लेकर घर के बाहर भागे। शेार सुनकर गांव के सुमित साहनी और कई लोग दौड़कर आए और आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे रामकिशुन, कमली और खुशबू को गांववालों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां शाम को रामकिशुन ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें