फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्यारोपियों के खिलाफ कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई दो हत्याओं के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब कुर्की की तैयारी कर रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर निवासी प्रधानपति शाहदत गांव के ही बादाम सिंह के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। बीस फरवरी को इसी रंजिश को लेकर प्रधानपति और दूसरे पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों से जमकर मारपीट और गोली चली थी। जिसके प्रधानपति शाहदत और दूसरे पक्ष के जय सिंह की मौत हो गई थी। उसके बाद गांव में तनाव हो गया था। भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया था। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन पांच आरोपी लगतार फरार चल रहे हैं। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधेश्याम ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ातें हुए फरार चल रहे आरोपियों के कुर्की के लिए प्रार्थना डालकर आदेश मांगा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट का आदेश मिलने के बाद इस मामले में फरार चल रहे मुन्ना,रईस ,बादाम सिंह, अब्बास,रहीस के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें