फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को शरण देने वाला गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 03 Feb 2019 01:17 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलीपार में ठेकेदार संत कुमार निषाद की हत्या में शामिल सुंदरम को शरण देने के आरोप में दीपक निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गैर जनपद भी भेजी गई है। मुख्य आरोपी दिनेश निषाद देवरिया कोर्ट में हाजिर होने के बाद उसे रिमांड पर गोरखपुर लाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन


30 जनवरी को गांव में वर्चस्व की लड़ाई में संत कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में संत कुमार के बेटे की तहरीर पर दिनेश कुमार, सुंदरम, अनिल समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर दिनेश निषाद ने देवरिया कोर्ट में पुराने मामले में जमानत रद्द कर हाजिर हो गया था। इधर, जांच के दौरान खोराबार के महिमाघाट निवासी दीपक निषाद का नाम सामने आया है। उस पर आरोप है कि फरारी के दौरान सुंदरम को शरण दी थी। जांच में शरण देने की पुष्टि होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें