फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की सजगता ने बचाईं महिला की जान

Mon, 21 Jan 2019 01:34 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सिपाही ज्ञानधारी सिंह ने महिला की जान बचाईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाने के सिपाही ज्ञानधारी पाल की सजगता से रविवार की शाम महिला की जान बच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को कैंपियरगंज के रैकाबेल निवासी उसके मामा रामरतन के हवाले कर दिया। महाराजगंज के फरेंदा के मथुरा नगर निवासी अमरनाथ चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी सीमा रविवार को संतकबीरनगर के बखिरा स्थित अपने मायके जाने के लिए निकली थी। शाम करीब छह बजे वह रास्ते में उतरकर करमैनी घाट पुल से राप्ती नदी में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। तभी चौकी इंचार्ज बीरेंद्र बहादुर सिंह के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे सिपाही ज्ञानधारी की नजर महिला पर पड़ी। वे तत्काल दौड़कर महिला के पास गए, और उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें