फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति को पीटकर रकम छीनी, दो पकड़े गए

Tue, 14 Aug 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
लूट - फोटो : self
विज्ञापन
सहजनवां। घघसरा कस्बा में पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर पांच युवकों ने मझंरिया गांव के प्रधान के पति रमेश मद्धेशिया की पिटाई कर उनके पास से 20 हजार रुपये छीन लिए। रमेश के शोर मचाने पर लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने हमला कर लूट के आरोप में तहरीर दी है। वहीं पुलिस इसे दो पक्षों में मारपीट मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पाली ब्लॉक के मझंरिया की प्रधान के पति रमेश सोमवार को अपनी मिठाई की दुकान से बीस हजार रुपये लेकर डुमरी स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे घघसरा पंप पर वह पेट्रोल डलवाने पहुंचे। उसी बीच पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और पीटकर उनके पास से रकम छीन ली। पीड़ित ने बताया कि युवकों के पास तमंचा भी था। सहजनवां के इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें