फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में संदिग्ध परिस्थिति में प्रवासी मजदूर की मौत, पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21 से 24, 50
विज्ञापन

अनाज मंडी में संदिग्ध परिस्थिति में प्रवासी मजदूर की मौत, पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप
- मृतक के परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, कई घंटे तक जारी रहा हल्ला
- डीएसपी को संभालनी पड़ी कमान, देर रात तक मोर्चरी हाउस पर तैनात रहा भारी पुलिस बल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में सोमवार अल सुबह प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी व परिजनों ने पुलिस पर ही उसके गुप्तांग में डंडा डाल कर व पीट-पीट कर हत्या करने के आरोप लगाए। सुबह शुरू हुआ हंगामा देर रात तक भी शांत नहीं हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। कई घंटे तक चले हल्ले के बावजूद परिजन नहीं माने तो देर रात डीएसपी राज सिंह को बुलाया गया तो केयूके एसएचओ सतीश कुमार, सिटी एसएचओ प्रतीक कुमार भी भारी पुलिस बल पहुंचा और देर रात तक बहस जारी रही जबकि शव मोर्चरी हाउस में ही रखा रहा।
लालजीरा बिहार वासी अरुण कुमार(40) 20 वर्षों से अनाजमंडी में परिवार सहित रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन कर रहा था। वह कई दिनों से बिहार गया हुआ था और शुक्रवार को ही लौटा था। वह रविवार देर रात अन्य कुछ मजदूरों के साथ शराब पीने लगा। उनका आपसी झगड़ा हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात को ही पहुंच गई। सुबह लोगों व परिजनों को अनाज मंडी गेट के पास बनी झुग्गियों के पास अरुण का शव मिला। सुबह फिर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शराब के नशे में एक युवक को किया पुलिस के हवाले
सुबह पुलिस अनाज मंडी पहुंची तो वहां से शराब के नशे में चूर एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। युवक से देर रात तक भी पूछताछ की जा रही थी। वहीं पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया।

पुसिल ने पीट-पीट कर व गुप्तांग में डंडा डालकर की हत्या : रिंकू
पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से इंकार करते हुए मृतक अरुण की पत्नी ने आरोप लगाए कि उसके पति की हत्या पुलिस ने पीट-पीट कर व गुप्तांग में डंडा डालकर की है। उसके पति को पुलिस ने शराब पीते हुए झगड़ा होने के बाद पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। जब तक आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी वह शव नहीं लेगी। सैकड़ों महिलाएं मॉर्चरी हाउस पर देर शाम इकट्ठी हुईं और जमकर बवाल काटा। स्थिति गंभीर होती देख डीएसपी राज सिंह को बुलाया गया।
विज्ञापन


आरोप झूठे, मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं : सेवा सिंह
सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज सेवा सिंह का कहना है कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मजदूरों में शराब पीकर झगड़ा हुआ है। तत्काल ही राइडर वहां पहुंचे और दोनों पक्षों में उसी समय समझौता भी हो गया। इसके बाद सुबह होने पर उन्हें सूचना मिली कि अरुण की मौत हो चुकी है। उसकी मौत कैसे हुई यह अभी जांच का विषय है, जो मंगलवार को ही मिलने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से झूठे है। अभी पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है , लेकिन जांच में कुछ साबित हुआ तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें