फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की छह बाइक के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
डुमरी गांव के बागीचे में चोरी की योजना बना रहे चार वाहन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से दो संदिग्ध फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी नार्थ गणेश साहा के निर्देश पर सीओ लाइन आशुतोष त्रिपाठी ने गुरुवार की रात सहजनवां एसओ के साथ डुमरी गांव के ईदगाह बागीचे में घेराबंदी की। सूचना मिली थी की बागीचे में एकत्र छह संदिग्ध चोरी योजना बना रहे हैं। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। घेराबंदी कर चार चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की पहचान पीपीगंज के तुर्कवलिया निवासी दिपई उर्फ दीपचंद यादव, चिलुआताल, तरंग चक निवासी राकेश कुमार, सहजनवां के माट बाजार निवासी रामरक्षा सिंह और संतकबीरनगर के मेहदावल निवासी विजय वर्मा के रूप में हुई। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुईं। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें