फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के जाफरा बाजार बख्तियार मोहल्ले में हियुवा और सपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हियुवा के मंडल उपाध्याय रोहित कुशवाहा की तहरीर पर दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

जाफरा बाजार निवासी रोहित ने चौराहे पर सीएम का पोस्टर लगाया था। आरोप है कि बुधवार सुबह इरशाद, इबरार, शहबाज अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पोस्टर फाड़ दिया। वहां वह सपा का पोस्टर लगाना चाहते थे। इसकी सूचना मिलते ही रोहित समर्थकों के साथ पहुंच गए और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों ही पक्ष के लोग एकत्र होने लगे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस रोहित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें