फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी के ही खाते से एक लाख उड़ाए

Sun, 05 Aug 2018 01:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
atm PIN
विज्ञापन
गोरखपुर। आईडीबीआई बैंक की फैजाबाद शाखा में सहायक मैनेजर पद पर कार्यरत सुनैना गुप्ता के खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। आशंका है कि उनके एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर जालसाजी की गई है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुनैना का खाता उनके ही बैंक में है। 17 जुलाई की रात 10:30 बजे के करीब उनके मोबाइल पर खाते से पांच बार में एक लाख रुपये निकाले जाने का संदेश आया। बैंक से जांच कराई तो पता चला कि जीएम आफिस गोरखपुर के पास स्थित एटीएम से रुपये निकाले गए हैं। फैजाबाद पुलिस ने रुपये गोरखपुर से निकाले जाने के कारण उन्हें यहां पर भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें