सहजनवां। पुलिस ने तेनुआ टोल प्लाजा के पास से शनिवार को कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से हरियाणा की शराब बरामद की। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों कारों के चालकों ने स्पीड बढ़ा दी। उसके बाद पुलिस ने पीछा कर के उन्हें रोका। एक कार छोड़कर उसमें सवार भाग गए। दूसरी कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।