फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी डॉट काम का मालिक बनकर ठगे पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खुद को नौकरी डॉट काम का मालिक बताने वाले के खिलाफ क्राइम ब्रांच कश्मीर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मालिक ने कश्मीर में एक लड़की नौकरी दिलाने की नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बडगाम के बुगरू की रहने वाली शाजिया ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सतीश कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने खुद को नौकरी डॉट काम का मालिक बताया और कहा कि उसे नौकरी दिलाएगा। इसके बदले में 50 हजार रुपये जमा कराने को कहा। शाजिया ने यह पैसे आरोपी द्वारा बताए गए पीएनबी के खाते में जमा करा दिए। पैसा जमा होने के बाद न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की और सतीश को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित लड़की की ईमेल पर आईसीआईसीआई बैंक में नियुक्ति का ईमेल भी भेजा। जब इस नियुक्ति की वास्तविकता की जांच की गई तो यह फर्जी निकला। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें