अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर
एसएसपी ने दो इंस्पेक्टर और 16 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। तबादले में एक ने थानेदारी गंवा दी तो वहीं दो की ताजपोशी हुई है। कई दरोगाओं की चौकी इंचार्जी भी छीन गई है। गुलरिहा थाने से हटाकर शिकायत व जांच प्रकोष्ठ में भेजे गए इंस्पेक्टर बांके बिहारी सिंह को राजघाट थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि राजघाट से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ल शिकायत व जांच प्रकोष्ठ भेजे गए हैं। सहजनवां से उप निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी को बांसगांव की थानेदारी दी गई है।
बांसगांव थाने से उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव को कोतवाली थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक अनिल यादव गोरखनाथ से राजघाट थाना भेजे गए हैं। चौरीचौरा से सहजनवां भेजे गए उप निरीक्षक विनय पांडेय का स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। वह चौरीचौरा थाने में बने रहेंगे। उप निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह को गोला थाने से हटाकर शाहपुर थाने की कौवाबाग चौकी का प्रभारी बनाया है। कौवाबाग से दिनेश मिश्र को गोला भेजा गया है। एचसीपी जफर खां हरपुर से बांसगांव भेजे गए हैं। कोतवाली थाने से उप निरीक्षक शोभनाथ यादव को पैडलेगंज चौकी प्रभारी बना दिया गया है। गगहा थाने में एसएसआइ रहे हरि सिंह यादव को अपराध शाखा में भेजा गया है। तिवारीपुर से जयनारायण यादव को गुलरिहा थाने की सरहरी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। रामनारायण दुबे को कौड़ीराम चौकी और संजय कुमार बेतियाहाता चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अंजनी कुमार यादव को मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज तथा मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज उमेश यादव को खोराबार थाने भेजा है। अपराध शाखा में रहे उप निरीक्षक राजेश कुमार को सहजनवां थाना भेजा गया है। जंगल कौड़िया चौकी प्रभारी भगवती चौधरी अब जगदीशपुर चौकी प्रभारी होंगे।