फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्यु सरगना राजेंद्र चौधरी गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पचास हजार के इनामी दस्यु राजेन्द्र चौधरी को बिहार प्रांत की बगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। कुख्यात जंगल डकैत सरगना राजेंद्र चौधरी को बिहार पुलिस ने होली के दिन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो नेपाली युवकों को मुक्त कराने में भी सफलता पाई है। उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के पुलिस जिला बगहा के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि होली की रात बिहार के सेमरा एसओ दुष्यंत कुमार व बेतिया पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल से दो लोगों का अपहरण कर राजेंद्र चौधरी क्षेत्र में घूम कर रहा है।

सेमरा व बेतिया थाने की पुलिस ने संयुक्तरूप से कार्रवाई में चिउटहां नहर के पास बुधवार की देर रात असलहा व कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधी ने पुलिस को चकमा देने के लिए गलत नाम मुन्ना चौधरी बताया, लेकिन पुलिस की कड़ाई के बाद असली नाम राजेंद्र चौधरी बताया। अपहृत नेपाली दोनों युवकों को मुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक गिरफ्तार राजेंद्र पर बिहार पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। राजेंद्र चौधरी के खिलाफ बिहार के लौकरिया, नौरंगिया, चिउटहां, गोबरहिया, भैरोगंज, गोवर्धना, बगहां, चौतरवा, बाल्मीकिनगर सहित अन्य थानों में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दस्यु सरगना को होली के दिन ही न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। यूपी पुलिस से भी संपर्क करके राजेंद्र चौधरी का आपराधिक ब्योरा साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें