फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजनी और पिपराइच के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Fri, 28 Dec 2018 09:36 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने खजनी थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया। पिपराइच थाने के इंस्पेक्टर सारनाथ सिंह भी लाइन हाजिर किए गए हैं। माना जा रहा है कि खजनी में हुई तीन लोगों की और पिपराइच में बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुधीर सिंह को बहाल करते हुए उन्हें पिपराइच थाने की कमान सौंपी है। वहीं पुलिस लाइंस में तैनात दिलीप सिंह को तिवारीपुर का इंस्पेक्टर बनाया है। यहां थानेदार रहे रामअशीष यादव को एसएसपी ने कुछ दिन पहले निलंबित कर दिया था। तब से वहां किसी की तैनाती नहीं हुई थी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला को खजनी का नया थानेदार बनाया गया है। खजनी के पुरसापुर में 20 दिसंबर को जमीन के विवाद में दुर्गा सिंह, उनकी पत्नी और दूसरे पक्ष के मुंशी यादव की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में जांच के बाद एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को निलंबित किया था। तभी से थानेदार पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी। पिपराइच के मिश्रौलिया में 18 दिसंबर को प्रधान और उनके पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग शिवप्रसाद को पीट दिया था। बुजुर्ग की जान चली गई थी। उसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने से छोड़ने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें