फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिकी तोड़कर एक लाख रुपये उड़ाए

Fri, 28 Dec 2018 09:36 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर उचक्कों ने शुक्रवार की दोपहर एक लाख रुपये उड़ा दिए। गोला क्षेत्र के लघुनही गांव निवासी देवव्रत ओझा जल निगम में ठेकेदार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर वह झुंगिया बाजार स्थित एसबीआई से एक लाख रुपये निकाले थे। रकम को बाइक की डिकी में रखकर वह करमहा में हो रहे काम पर जाने के लिए निकले।

रास्ते में कंचनपुर के पास बाइक का पेट्रोल समाप्त होने पर वह बाइक खड़ा कर तेल लेने चले गए। वापस आए तो बाइक की डिकी खुली हुई थी। उसमें रखी रकम और पेपर गायब थे। ठेकेदार ने बताया कि वह मजदूरों को देने के लिए बैंक से रकम निकालकर साइड पर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें