फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्र की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका

Mon, 08 Oct 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज के बारीगांव से अपह्त सातवीं के छात्र आदर्श (12) की हत्या करके शव पास के ही धान के खेत में फेंका गया था। फसल की सिंचाई के दौरान सोमवार को देरशाम एक व्यक्ति ने आदर्श का शव देखा, फिर पुलिस को सूचना दी। परिवार वाले भी मौके पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। आदर्श का शव क्षत-विक्षत मिला है। शरीर के ऊपरी हिस्से को कुत्ते और कौवों ने नोच डाला था। भीषण दुर्गंध उठ रही थी। घटना की सूचना पाकर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी साउथ और सीओ के साथ सिकरीगंज थाने पहुंच गए। दूसरी तरफ अपहरण के आरोपियों मुकेश और गौतम को पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ सकी है। उनकी तलाश में टीमें बिहार और संतकबीरनगर भेजी गई हैं।
विज्ञापन


सिकरीगंज के बारीगांव के जयप्रकाश सिंह के पुत्र आदर्श का अपहरण चार अक्तूबर को हुआ था। परिवार वालों ने खोजबीन की तो सुराग नहीं मिला। आदर्श को अंतिम बार रिश्तेदारी में गांव आए मनीष के साथ ही देखा गया था। इस पर परिवार के लोगों ने मनीष की तलाश की। पुलिस की छानबीन में मनीष के कमरे से आदर्श का स्कूली बैग, शर्ट, चाकू और गले की ताबीज बरामद हुई थी। शर्ट खून से सना था, तभी अनहोनी की आशंका जताई गई थी। यह आशंका सोमवार को सच साबित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आदर्श का शव सड़ गया था। ऐसा लगता है अपहरण के साथ ही उसकी हत्या कर दी गई थी।

अपहरणकर्ताओं ने शव को धान के खेत में ही फेंका था। दो दिन पहले से खेत के आसपास आवारा कुत्ते और कौवों को देखा गया था लेकिन इस दर्दनाक घटना का एहसास नहीं था। खेत से दुर्गंध भी उठ रही थी। सोमवार को खेत मालिक प्रेम सिंह धान की फसल की सिंचाई करने पहुंचे तो बालक शव मिला। प्रेम की सूचना पर सिकरीगंज एसओ दिनेश मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। एसओ ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। आदर्श के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अंतिम बार गौतम, मुकेश के साथ दिखा था आदर्श

बारीगांव में गौतम की ननिहाल है। नाना शिवशंकर पांडेय के निधन के बाद वह 80 वर्षीय नानी की सेवा करने आ गया। साथ ही बिहार के अपने दोस्त मुकेश को बुला लिया था। चार अक्तूबर की शाम को आदर्श घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। मां पूनम सिंह उसे तलाशकर थक गईं। इसी बीच गांव के शिवम ने बताया कि आदर्श को गांव के बाहर पुलिया के पास मुकेश और गौतम के साथ देखा था।

तीन भाइयों के बीच दूसरे नंबर का था आदर्श

तीन भाइयों में आदर्श दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई रितिक सिंह इंटर का छात्र है। आदर्श 7वीं का छात्र था। सबसे छोटा भाई बैजनाथ सात साल का है।

मोबाइल चार्ज करने के बहाने आदर्श के घर आते थे आरोपी

जय प्रकाश सिंह ने बताया कि उनके मकान के ठीक पीछे ही दिवंगत शिवशंकर का मकान है। मुकेश और गौतम मोबाइल चार्ज करने के बहाने जय प्रकाश के घर आते थे। इसी बीच आदर्श उनके संपर्क में आ गया। स्कूल से घर आने के बाद वह ज्यादा समय मुकेश, गौतम के पास गुजारता था। आदर्श को कई बार मां पूनम ने डांटा भी और कहा था कि वे अच्छे लोग नहीं हैं। जिस दिन आदर्श गायब हुआ, उस दिन भी पूनम ने मुकेश, गौतम से पूछताछ की थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए।

दुश्मनी में हुई बेटे की हत्या’

आदर्श के पिता जय प्रकाश ने कहा कि उनके बेटे की हत्या दुश्मनी में की गई है। गांव की रिश्तेदारी में आए मुकेश और गौतम को दुश्मन ने हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है। इस हत्याकांड के पीछे दिमाग किसी और का है। हालांकि जय प्रकाश ने नाम का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें