फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसगांव में महिला की गला दबाकर हत्या

Sun, 20 May 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खेत के किनारे मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की 40 वर्षीय महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। महिला के चार बच्चे हैं। वह दूसरों के घर काम करके जीवन-यापन करती थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक से महिला की नजदीकी हो गई थी। युवक भी बच्चों के पालन-पोषण में मदद करता था। लोगों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दस बजे महिला को उसी युवक ने फोन करके बुलाया था। युवक से मिलकर महिला घर लौट रही थी।

शनिवार की सुबह खेत के किनारे उसका अर्द्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। शव की हालत देखकर लोगों में चर्चा है कि बलात्कार के बाद महिला को मार दिया गया है। मौत की खबर पर पहुंचे मृतका के दोस्त से भी पुलिस ने पूछताछ की है। बच्चों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। इंस्पेक्टर बांसगांव गिरिजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें