15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज
मोहम्मदी। बिजली विभाग ने क्षेत्र में चोरी की बिजली जलाते हुए 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेई मनीष गौड़ ने शुक्रवार सुबह कुम्हरौआ के राजपाल उर्फ गुड्डू, डेलखेड़ा के राकेश, इतवारी, मानेपारा के हरेंद्र और शिवकरन जबकि बरवर क्षेत्र के जेई आरके वर्मा ने सूबेदार, हरीराम, दिलीप मेमोरियल संस्थान, समालुद्दीन, ग्राम रामपुर मिश्र में बीके मिश्रा और पीके शर्मा की दुकान, असौवा के खुशीराम, रामचंद्र और रोहित के घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी का मामला पकड़ा। इसके अलावा सदियापुर के बच्चू लाल को केबिल डालकर समरसेबिल चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने जेई की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना एसआई अरुण कुमार को सौंपी है।