फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन टीमें सुलझाएंगी गायब कारबाइन की गुत्थी

Mon, 08 Apr 2019 11:35 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिपाही के पास से गायब कारबाइन की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। गगहा थाने के अलावा बलिया पुलिस और एसटीएफ को भी इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि गुत्थी अभी नहीं सुलझ सकी है। इस मामले में विश्वास हनन का केस दर्ज कर सिपाही को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को बड़हलगंज के खड़खड़ी खुर्द निवासी सिपाही दुर्गेश यादव बेसुध हाल में मिले थे। दुर्गेश पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के गनर थे। दुर्गेश ने पहले बताया कि जहरखुरानों ने बैग लूट लिया है और उसी में कारबाइन भी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दुर्गेश को कोई जहरीला पदार्थ नहीं दिया गया था। उसे पूर्व मंत्री के साथ दिल्ली होना चाहिए था या फिर बलिया अपनी तैनाती वाले जनपद में। इसी आधार पर पुलिस ने सिपाही पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

कारबाइन लूटी गई, या गायब हो गई, उसका पर्दाफाश नहीं हुआ। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गगहा थाने व बलिया की पुलिस के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है। जल्द ही टीमें मिलकर घटना का पर्दाफाश कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें