फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के विवाद में परिवार वालों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां क्षेत्र के अमटौरा में शुक्रवार सुबह दो युवकों के विवाद में दो परिवारों के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान ईंट पत्थर चलने से तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात शीला का बेटा अंकित गांव के ही नेवास के साथ में बैठा था। चर्चा है कि दोनों कुछ पी रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात पर मारपीट हो गई। उधर से गुजर रहीं अंकित की मां ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था। शुक्रवार सुबह शीला दूध लेने जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान नेवास और गुलाबी मिलकर शीला को मारने लगे। इसकी जानकारी शीला के घर पहुंचते ही लोग एकजुट हो गए और मारपीट शुरू कर दिए, जिससे शीला का सिर फट गया और गुलाबी को भी चोट आई। इसके अलावा नेवास के चेहरे पर चोट लगी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें