फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बाइक से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरपुर बुदहट/ पीपीगंज।
अनंतपुर ऊदा देवी चौक पर रिश्तेदार के साथ पांच वर्षीय बेटे को लेकर बाइक से भाई को राखी बांधने जा रहीं 40 वर्षीय महिला कोइली देवी की गिरने से मौत हो गई। हालांकि बेटे को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
संतकबीरनगर जिले के महुली इलाके के रेवटा निवासी कोइली देवी पत्नी छोटेलाल अपने मायके हरपुर के रामपुर गड़थौली टोला लरवरी जा रही थीं। बाइक रिश्तेदार बलराम चला रहे थे। साथ में कोइली देवी का पांच वर्ष का बेटा सोनू था। ऊदा देवी मूर्ति के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। कोइली देवी और सोनू सड़क पर गिर गए। हादसे में कोइली की मौके पर मौत हो गई। जबकि सोनू को खरोच तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीपीगंज के गोलीगंज के पास बाइक और टेंपो की टक्कर में पिता-पुत्री घायल हो गए। सोमवार की दोपहर गुलरिहा इलाके के चरगांवा निवासी अनिल यादव बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों को लेकर कैंपियरगंज की तरफ जा रहे थे। पीपीगंज के गोलीगंज टोल प्लाजा के पास बाइक और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में अनिल और उनकी तीन वर्षीय बेटी घायल हो गई। जबकि पत्नी और अन्य बच्चों को हल्की चोटें आई। पीपीगंज पुलिस ने बाइक और टेंपो को कब्जे में लिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें