फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर फायरिंग में शूटर समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षक को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के बारे में जानकारी देते एसपी राजीव नारायण मिश्र । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। अठारह फरवरी को उदित नारायण इंटर कॉलेज के शिक्षक को गोली मारने में शूटर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। शिक्षक के पड़ोस में अपनी बहन के घर आई युवती और उसके प्रेमी ने शिक्षक की हत्या के लिए शूटर को सुपारी दी थी। शूटर से पूछताछ में यह मामला खुला। घायल शिक्षक का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने रविवार को बताया कि शिक्षक नित्यानंद तिवारी को बाइकसवार बदमाश ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव के निकट गोली मार दी थी। उनके साथी मारकंडेय सिंह निवासी चौरी टोली थाना नेबुआ नौरंगिया की तहरीर पर पडरौना कोतवाली में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी थी।

पकड़े गए विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के खलवापट्टी निवासी शूटर असलम अंसारी ने बताया कि शिक्षक को किसी ने फोन कर बुलाया था कि उसका भाई उनके विद्यालय में पढ़ता है। उसके बारे में घरवाले बात करना चाहते हैं। नित्यानंद तिवारी को साथी मारकंडेय सिंह के साथ जाते समय सेमरिया गांव के निकट गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने विवेचना के दौरान 23 फरवरी को शूटर असलम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास घटना में प्रयुक्त कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। उसने बताया कि नित्यानंद तिवारी को मारने के लिए पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और उसके प्रेमी सरफुद्दीन अंसारी निवासी दुदही थाना विशुनपुरा ने 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

अग्रिम 20 हजार रुपये दे दिया था। इसके साथ ही नित्यानंद तिवारी का मोबाइल नंबर और फोटो भी उपलब्ध करा दिया था। शूटर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सरफुद्दीन और उस युवती को भी 23 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक पूछताछ में सरफुद्दीन ने कुबूल किया कि अपनी प्रेमिका के कहने पर उसने नित्यानंद तिवारी को मारने का षडयंत्र रचा था। उसने फेसबुक से नित्यानंद तिवारी का फोटो लेकर असलम को व्हाट्सएप पर भेजा था। पूछताछ में युवती ने बताया कि मारकंडेय सिंह उसके जीजा हैं।

युवती की बहन और बहनोई से नित्यानंद तिवारी ने शिकायत की थी और उसकी शादी कराना चाहते थे। इसी कारण उसने अपने प्रेमी सरफुद्दीन के साथ मिलकर नित्यानंद तिवारी को मारने का षड्यंत्र रचा था। एसपी ने बताया कि युवती, उसके प्रेमी सरफुद्दीन और शूटर को जेल भेज दिया गया है। इनकी गिरफ्तारी में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय,
विज्ञापन

एसआई यशवंत सिंह, कांस्टेबल हिमांशु सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें