झोपड़ी में लगी आग, साजिश का आरोप
मधुपुर। बड़हलगंज थानाक्षेत्र के मुहालजलक के खैरवा गांव निवासी वृजभार निषाद पुत्र स्व. हरीलाल की भेड़ीताल माता मंदिर के पास स्थित झोपड़ी में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। जब आग लगी, उनका पूरा परिवार बाहर सो रहा था। घटना में झोपड़ी में रखा गेहूं, चावल, 13 सौ रुपये सहित अन्य सामान जल गया। वृजभार ने कुछ लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है। आग लगने की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।