फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार का इनामी बदमाश सुशील गिरफ्तार

Wed, 11 Apr 2018 08:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश सुशील। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आठ साल पहले सिद्धार्थनगर से न्यायिक अभिरक्षा से फरार और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुशील तिवारी को गोरखपुर एसटीएफ ने सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। वह कई सालों से नेपाल में रह रहा था। सुशील के तार माओवादियों से जुड़े रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाने में दाखिल किया गया है। अब स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर इनामी बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी। सिद्धार्थनगर पुलिस का वह मोस्ट वांटेड था।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र से 23 अगस्त 2008 को 38 किलोग्राम चरस के साथ सुशील तिवारी और उसके साथी रोहित बरई को गिरफ्तार किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायालय से सुशील को 12 साल की सजा हुई। 12 जनवरी 2010 को सुशील को पेशी के लिए पुलिस वैन से न्यायालय ले जा रही थी, मगर रास्ते में वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कई मुल्जिम और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसका फायदा उठाकर सुशील भाग निकला। तभी से सुशील की गिरफ्तारी की कोशिशें चल रही थीं। इसी बीच एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह को नेपाल के कपिलवस्तु जिले के थाना तौलिहवा के नया कस्बा टोला में ठिकाना बनाने वाले सुशील के शोहरतगढ़ आने की सूचना मिली।

एसएसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को छानबीन में लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने गोरखपुर की टीम के साथ बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इनामी बदमाश किसी व्यक्ति से मिलने नेपाल से भारत आया था। उसे मंगलवार की रात नेपाल लौटना था लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर एसटीएफ ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


डीआईजी बस्ती ने घोषित किया था इनाम
पुलिस की पकड़ से दूर सुशील तिवारी पर बस्ती के डीआईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तस्करी के पुराने मामले में इस बदमाश को 12 साल की सजा हो चुकी है।

भारत से फरार बदमाशों को शरण देता था सुशील
भारत से फरार अपराधियों को सुशील नेपाल में शरण देता था। तस्करी की गतिविधियों में उसके संलिप्त होने की सूचना भी मिली है। इसकी छानबीन में एसटीएफ की टीम लगी है। सुशील से संपर्क रखने वाले तस्करों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ की टीम
इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह, अभिमीत तिवारी, अनूप राय, यशवंत सिंह, उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी, इंद्र प्रताप और संतोष सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें