फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से शुक्रवार को मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ा। वहीं पुलिस पर फायरिंग करते हुए दो बदमाश फरार हो गए। पकडे़ गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, तीन तमंचे और तीन बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सीओ और शाहपुर इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी को मुखबिर के जरिए बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी। शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब सीओ गोरखनाथ के नेतृत्व में टीम ने मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो बदमाश फरार हो गए। सभी बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान महराजगंज के कोतवाली थाना के किशोरपुर निवासी संदीप, गुलरिहा थाना के सेमरा नंबर दो निवासी संदीप निषाद और वहीं के रहने वाले समीर के रूप में हुई है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर शाहपुर घनश्याम तिवारी, चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार चतुर्वेदी, बबलू कुमार, संजय पाल, सिपाही संजय कुमार, हामिद शाह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें