फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में हुई थी राजगीर की हत्या

Sun, 03 Dec 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
राजगीर हनीफ की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अवैध संबंध और रुपये के लिए पत्नी ने राजगीर हनीफ की हत्या कराई थी। उसके इशारे पर प्रेमी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। एसओ चिलुआताल ने हत्या में आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को घटना का पर्दाफाश एसपी नार्थ गणेश साहा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को रामपुर, करहिया बंधे पर झाड़ी में सिहोरवा बाजार निवासी हनीफ की लाश मिली थी। वह राजगीर का काम करता था। घटनास्थल पर हनीफ की बाइक मिली, लेकिन मोबाइल फोन गायब था। एसओ चिलुआताल राणा देवेंद्र सिंह ने जांच के दौरान जगतबेला के रज्जाक को हिरासत लेकर पूछताछ की तो पता चला हनीफ की पत्नी सायरा से उसका अवैध संबंध था। मकान का ठेका लेकर वह हनीफ को देता था। इसी बहाने वह उसके घर जाता था।

इसी बीच हनीफ की जमीन फोरलेन में निकल गई और उसे 25 लाख रुपये मिल गया। रुपये हड़पने और रिश्ते को नया नाम देने के लिए दोनों ने हत्या की योजना बनाई और दिल्ली में शिफ्ट होने का ख्वाब पाल लिया। प्लानिंग के तहत रज्जाक ने नया सिमकार्ड और मोबाइल फोन लिया। नए नंबर ने उसने हनीफ को फोन कर करहिया बंधे पर बुलाया। गांजा का नशा कराकर ईंट से हनीफ के सिर पर हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल फोन को नदी में फेंक दिया। पत्नी सायरा ने भी जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें