फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने के दौरान झोपड़ी क्षतिग्रस्त, पथराव

Wed, 25 Oct 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पिपराइच में अतिक्रमण हटाया गया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज के बढ़या चौक गांव में कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने के दौरान बगल की झोपड़ी क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव कर दिया। इस पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। किसी तरह से पुलिस ने हालात को काबू किया और कब्जा हटवाया।
विज्ञापन


बढ़या चौक के टोला टेढ़ा बीर में फूलचंद मांझी एवं दीप चंद मांझी भाई हैं। इन दोनों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। न्यायालय ने फूलचंद मांझी के पक्ष में विवादित जमीन पर कब्जेदार दीपचंद को हटाने का आदेश दे दिया। मंगलवार को कोर्ट से नियुक्त राजस्व विभाग के सुनील कुमार सिंह एवं श्रवण मिश्रा, पीपीगंज थाने की पुलिस के साथ कब्जा हटाने गए थे। इसी दौरान पड़ोस की एक झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और पथराव शुरू कर दिया। राजस्व कर्मचारियों ने एक मकान में छिपकर जान बचाई। फूलचंद मांझी के लिखित क्षतिपूर्ति देने के आदेश पर झोपड़ी में रहने वाली संतबली और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें